मुंगेली की ड्रोन दीदी गोदावरी साहू को मिला सम्मान:राज्यपाल ने दिया स्मृति चिन्ह और 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की नगर पंचायत सरगांव की गोदावरी साहू को राजभवन में सम्मान मिला है। राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें स्मृति चिन्ह और 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

Advertisement1

गोदावरी साहू ने नमो ड्रोन दीदी के रूप में कृषि क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। वे ड्रोन तकनीक का उपयोग कर किसानों के खेतों में नैनो यूरिया, डीएपी खाद और कीटनाशकों का छिड़काव करती हैं। इस नवीन तकनीक से फसलों की उपज में वृद्धि हुई है। साथ ही किसानों का समय और श्रम भी बचता है।

राज्यपाल ने गोदावरी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोदावरी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी यात्रा दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प और नवाचार से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। गोदावरी न केवल स्वयं प्रगति कर रही हैं, बल्कि क्षेत्र के किसानों की उन्नति में भी योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी मौजूद थे।

 

Advertisements
Advertisement