रायपुर AIIMS से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार:ट्रेन में चढ़ते हुए CCTV VIDEO में दिखाई दिया, 2021 में महिला को जिंदा जलाकर मारा था

रायपुर एम्स से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी को सेंट्रल जेल से इलाज के लिए AIIMS अस्पताल लाया गया था। जहां बाथरूम जाने के दौरान आरोपी फरार हो गया था। भागने के लिए वह गोंदिया की ट्रेन में सवार हुआ, तभी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Advertisement1

जिसकी मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी 2021 में एक महिला को जिंदा जलाकर मार डालने के मामले में जेल में बंद है। फिलहाल मामले की सुनवाई चल रही है।

आमानाका पुलिस को शिकायत मिली कि विचाराधीन कैदी करण पोर्ते को इलाज के लिए सेंट्रल जेल से मेकाहारा लाया गया था। बाद में उसे रिफर कर एम्स अस्पताल भेजा गया था। जहां 6 सितंबर को शाम 4:45 बजे पानी लेने जाने के दौरान कैदी करण हथकड़ी खिसका कर एम्स अस्पताल रायपुर से फरार हो गया था।

ट्रेन में चढ़ते नजर आया

पुलिस ने फरार बंदी की तलाश शुरू की। आसपास के थाना को भी अलर्ट किया गया। खोजबीन के दौरान आरोपी गोंदिया जाने वाली ट्रेन में चढ़ते हुए नजर आया। पुलिस ने आरोपी को दुर्ग में ट्रेन से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने साल 2021 एक महिला को जिंदा जला दिया था। बताया जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला था।

Advertisements
Advertisement