Vayam Bharat

छत्तीसगढ़ के धमतरी में नक्सली मुठभेड़, जवानों की गोलियों से ढेर हुआ एक नक्सली

छत्तीसगढ़ में आज दूसरे दिन एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। यह नक्सली मुठभेड़ धमतरी जिले के जंगल में हुई, जहां जवानों के गोलियों से नक्सली ढेर हो गया है‌। बताया‌ जा रहा है कि शनिवार की दोपहप 1 बजे जिले के गनरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ा के जंगल में यह मुठभेड़ हुई है।

Advertisement

धमतरी जिले में जवान इलाके में सर्चिंग अभियान पर निकले हुए थे। इस दौरान दोपहर एक बजे भैसा मुंडा के जंगल में मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद धमतरी और गरियाबंद जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने डीआरजी जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की जिसमें नक्सली मारा गया। मारे गये नक्सली की पहचान वासु के रुप में की गई है। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं लेकिन उन्हें उनके सहयोगी अपने साथ ले गये।

शुक्रवार को बीजापुर में 12 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर किया‌ था। जवानों ने लोकसभा के चुनाव से पहले 29 और बाद‌ में 12 नक्सलियों को ढेर किया है। यह दोनों कार्रवाई इस साल की लाल आतंक के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई है। मुठभेड़ के बाद गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित पीडिया के जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शवों को बीजापुर लाया जा चुका है।

Advertisements