Vayam Bharat

छत्तीसगढ़ में पुलिस कस्टडी से नक्सली फरार, जेल ले जाने के दौरान बिगड़ी तबीयत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में रविवार को पुलिस कस्टडी से एक नक्सली फरार हो गया। पुलिस ने तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में 2 जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रदेश में संभवत: यह पहला मामला है जब पुलिस कस्टडी से नक्सली फरार हुआ है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, फरार नक्सली का नाम देवा राम नुप्पो (34) बताया जा रहा है। वह रेवाली का रहने वाला जनमिलिशिया सदस्य है। गिरफ्तारी के बाद दंतेवाड़ा पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर जेल ले जा रही थी।

इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से वह चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने कुछ दिन पहले 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। इनमें देवा राम भी शामिल था।

CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

नक्सली के फरार होने के बाद अब पुलिस अस्पताल से लेकर शहर तक के CCTV कैमरे खंगाल रही है। जिले के सभी थानों में इसकी जानकारी दी गई है। दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने बताया कि, आरोपी नक्सली के साथ जिन जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी उनमें एक हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल था। लापरवाही के चलते इन दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

Advertisements