Vayam Bharat

नारायणपुर: नक्सलियों ने जवानों के कैंप में किया हमला, दागे रॉकेट लांचर; जमकर बरसाई गोलियां

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जवानों की लड़ाई जारी है। एक के बाद एक जवान नक्सलियों के हर मोर्चे पर जवाब दे रहे हैं। जिसके बाद नक्सलियों की इस बौखलाहट साफ देखी जा रहा है। जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली अब कैंप में हमला करने पर उतर आए हैं। नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर रॉकेट लांचर से हमला किया है। इस हमले में एक जवान बाल-बाल बच गया है। वहीं जमकर गोलियां भी बरसाई गई है।

Advertisement

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के इरकभट्टी पुलिस कैंप में नक्सलियों ने हमला किया है। जहां नक्सलियों के द्वारा लगातार पुलिस कैंप में बीजीएल रॉकेट लांचर दागे गए हैं। इस हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस हमले के वीडियो साफ देखा जा सकता है कि बीजीएल रॉकेट जवानों के पास गिरता है। लेकिन उसके फटने से पहले जवान भाग जाते हैं और उसके बाद जोरदार धमाका होता है। वहीं वीडियों में जमकर गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है।

साथ ही वीडियो में यह भी देखा गया है कि इस हमले के बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए एक्सचेंज फायर किया है। यह मामला कोहकामेटा थाना इलाके का बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisements