छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान रविवार को डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम सर्च आपरेशन पर थी। इसी दौरान सोमवार को सुबह नक्सलियों के द्वारा किए गएआइईडी विस्फोट (IED Blast) में डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। इसके अलावा इस ब्लास्ट में तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं।
घायलों की चल रहा इलाज
घायल जवानों का भोपालपटनम स्वास्थ्य केंद्र उपचार चल रहा है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए निकाला गया है और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था की जा रही है। जिला पुलिस प्रशासन ने बताया कि अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत जानकारी अलग से शेयर की जाएगी।
Advertisements