शहडोल के देवलौंद क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने रात में छत पर सो रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित अपनी छोटी बहन के साथ छत पर सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य पास की छत पर थे।
आरोपी ने पीड़ित का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर परिवार जाग गया। परिवार ने आरोपी को पकड़कर बांध दिया। आरोपी की मां के आने के बाद दोनों पक्षों में बातचीत हुई और आरोपी को छोड़ दिया गया।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
स्थानीय नेता ने की मामला दबाने की कोशिश
पीड़ित परिवार जब थाने पहुंचा तो एक स्थानीय नेता ने मामले को दबाने का प्रयास किया। नेता ने पीड़ित के माता-पिता को बदनामी का डर दिखाकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए। इस कारण थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ।
परिवार को न्याय के लिए 120 किलोमीटर दूर शहडोल जिला मुख्यालय जाना पड़ा। एसपी के सामने शिकायत करने के बाद मामला दर्ज किया गया। एएसपी अभिषेक दीवान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।