6 दिन से लापता नवविवाहित जोड़ा मिला:पारिवारिक विवाद के चलते घर में बिना बताए निकले; डोंगरगढ़ से बरामद

खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले में नवविवाहित जोड़ा अचानक लापता हो गया था। ग्राम मुहड़बरी के नरेंद्र वर्मा (28) और उनकी पत्नी ट्विंकल वर्मा (25) पारिवारिक विवाद के कारण दोनों कुछ दिन अकेले रहना चाहते थे। इसलिए बिना किसी को बताए डोंगरगढ़ चले गए थे।

Advertisement

मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है। बिना बताए जाने से दोनों के परिवार में हल्ला मच गया। परिजनों को लगा कि कहा गायब हो गए है जिसके बाद उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया। 6 दिन बाद पुलिस ने दोनों को खोज निकाला है। दोनों डोंगरगढ़ के एक घर में शांति से रह रहे थे।

मायके जा रहे है बोलकर निकले

जानकारी के मुताबिक, पति पत्नी 14 जून को घर से निकले थे। उन्होंने परिजनों को बताया था कि वे पत्नी के मायके ग्राम चकनार जा रहे हैं। लेकिन वहां नहीं पहुंचे। परिजनों ने मोबाइल से संपर्क किया तो फोन बंद मिला।

कुछ दिनों तक से संपर्क नहीं हुआ को परिवार वालों को लगा किसी ने अपहरण कर लिया है। जिसके बाद वे 17 जून को थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। छुईखदान पुलिस ने 6 दिनों से लापता नवविवाहित जोड़े को डोंगरगढ़ से बरामद कर लिया है।

शांति से अलग रहना चाहते थे पति पत्नी

पुलिस ने दोनों को शुक्रवार (20 जून) को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में उन लोगों ने बताया वे शांति से अकेले रहना चाहते थे।

खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने बताया कि अब दोनों सुरक्षित हैं। परिजनों से मिलने के बाद मामला शांत हो गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में परिवार या पुलिस को जरूर सूचित करें। इससे समय पर उचित कार्रवाई की जा सकती है।

 

Advertisements