Left Banner
Right Banner

फतेहपुर में शादी के 3 हफ्ते बाद नई नवेली दुल्हन रहस्यमयी ढंग से लापता!

उत्तर प्रदेश : फतेहपुर जनपद में शादी के महज 21 दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन के रहस्यमयी ढंग से घर से गायब हो जाने से हड़कंप मच गया है.जनपद के मामला हसवा विकासखंड के ग्राम पंचायत मिचकी का है, जहां निरंजन यादव की पत्नी गीता देवी (उम्र 28 वर्ष) 26 जून को दोपहर के समय बिना किसी को बताए अचानक अपने घर (मायके) से चली गई। महिला के साथ घर के जेवरात और कीमती कपड़े भी गायब हैं। परिजन परेशान हैं और जगह-जगह तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है.

 

 

पीड़िता के भाई सुरेश सिंह, निवासी गांव सातों, सुल्तानपुर थाना असोथर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि अपनी बहन गीता की शादी 5 जून 2025 को मिचकी निवासी बड़कू सिंह के बेटे निरंजन यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। 12 जून को चौथी लेकर गांव ले आ गए थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक 26 जून को वह अपने जेवर और कपड़ों के साथ घर से लापता हो गई.

 

 

 

सुरेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन गीता का कोई सुराग नहीं लगा। अंततः उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा महिला की तलाश शुरू कर दी है.

 

 

 

थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और संबंधित मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। जल्द ही महिला का पता लगने की उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisements
Advertisement