जनवरी एक ऐसा महीना है, जिसमें लोग पहाड़ी इलाकों में बर्फ का मजा लेने जाते हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश में इन दिनों में कड़ाके की सर्दी नहीं, बल्कि गर्मी का एहसास हो रहा है. पहाड़ों पर लोगों को जनवरी के महीने में गर्मी महसूस हो रही है. हिमाचल प्रदेश के शिमला में तापमान लगातार बढ़ रहा है. दो दिन से शिमला का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है. शुक्रवार को 22 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. शनिवार को शिमला में अब तक जनवरी का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया.
शिमला में जनवरी में इतना तापमान कई सालों के बाद दर्ज किया जा रहा है. अब तक जनवरी में कभी इतना ज्यादा तापमान देखने को नहीं मिला है. शिमला ही नहीं, सोलन में भी तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा है. सोलन में शनिवार को 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इससे पहले करीब 17 साल पहले साल 2007 में 26 जनवरी को सोलन में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं इस बार ये 4 जनवरी को ही तापमान 29 डिग्री पर पहुंच गया है.
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
किस जगह कितना तापमान
हिमाचल प्रदेश के शिमला का आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस , चंबा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कुफरी का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
शिमला का अधिकतम तापमान
साथ ही कुल्लू का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, मनाली का न्यूनतम तापमान 02 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा, “शिमला में शुक्रवार को जनवरी महीने में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो 22 डिग्री सेल्सियस था. इससे पहले, शहर में जनवरी महीने का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस 30 जनवरी 2006 को दर्ज किया गया था.”