Left Banner
Right Banner

मऊगंज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ, पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में रोपे गए पौधे

मध्य प्रदेश: मऊगंज में पर्यावरण सरंक्षण और मातृत्व सम्मान को समर्पित राज्यव्यापी अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का शुभारंभ गुरुवार को दोपहर 3 बजे पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में हुआ। इस अभियान की शुरुआत कलेक्टर संजय कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने अन्य अधिकारियों के साथ पौधरोपण कर की।

इस मौके पर कलेक्टर जैन ने कहा कि यह अभियान एक तरफ पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है तो दूसरी ओर माँ के प्रति हमारी श्रद्धा को भी उजागर करता है। प्रत्येक पौधा न केवल हरियाली का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी माँ की ममता और स्नेह का भी स्मारक बनेगा।

पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि यह अभियान डीजीपी भोपाल के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में एकसाथ चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुलिस विभाग के सभी परिसरों में पौधरोपण किया जाएगा। हर कर्मचारी को एक पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि यह अभियान सिर्फ एक औपचारिकता न बनकर जीवंत उदाहरण बन सके।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, सामाजिक संगठनों और स्कूली बच्चों ने भी सहभागिता दिखाई। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाएंगे। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त पहल है, बल्कि यह मातृत्व के सम्मान का भावनात्मक और सांस्कृतिक संदेश भी समाज को देता है।

Advertisements
Advertisement