छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मेंस परीखा 26 जून से होगी। ये एग्जाम 29 जून तक चलेगा। इसमें 246 अफसरों के पद पर कैंडिडेट सिलेक्ट किए जाएंगे। इससे पहले प्री एग्जाम हुआ था, जिसमें कुल 3737 अभ्यर्थियों को मेंस की परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया था। कैंडिडेट्स को एग्जाम से जुड़ी डीटेल्स psc.cg.gov.in पर मिलेगी।
विज्ञापित सेवाएं: 17 कुल पद: 246 मेंस परीक्षा तिथि: 26-29 जून 2025 चयनित अभ्यर्थी: 3737 ऑफिशियल वेबसाइट: psc.cg.gov.in
इन पदों पर होगी भर्ती CGPSC 2024 परीक्षा के तहत डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, एक्साइज सब इंस्पेक्टर समेत 17 सेवाओं के 246 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा 90 पद एक्साइज सब इंस्पेक्टर के लिए हैं, जबकि डिप्टी कलेक्टर के 7 और डीएसपी के 21 पद शामिल हैं।
पदनाम | पद संख्या |
डिप्टी कलेक्टर | 7 |
DSP | 21 |
राज्य वित्त सेवा अधिकारी | 7 |
जिला आबकारी अधिकारी | 2 |
वित्त सहायक संचालक | 3 |
पंचायत सहायक संचालक | 1 |
सहा संचालक/जिला महिला बाल विकास अधिकारी | 2 |
समाज कल्याण सहायक संचालक | 7 |
CEO जनपद | 3 |
बाल विकास परियोजना अधिकारी | 6 |
लेखा सेवा अधिकारी | 32 |
नायब तहसीलदार | 10 |
राज्य कर निरिक्षक | 37 |
आबकारी उपनिरिक्षक | 90 |
उप पंजीयक | 6 |
सहकारी निरिक्षक | 5 |
सहायक जेल अधिक्षक | 7 |
एग्जाम की प्रीपरेशन कैसे करें
- प्रेशर को खुद पर हावी न होने दें. शांत और संतुलित रहकर परीक्षा देने की कोशिश करें।
- हर विषय के रिवीजन के लिए उसका सिनॉप्सिस बनाना ना भूलें।
- खुद पर अत्यधिक दबाव न डालें।
- सारे उत्तरों को बड़े पैराग्राफ में लिखने से बचें।
-टाइम टेबल और स्ट्रैटेजी
- 4-6 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई
- हफ्ते का रिवीजन प्लान
- मंथली मॉक टेस्ट और टॉपिक टेस्ट
- आंसर लिखने की हर रोज प्रैक्टिस
- पुराने प्रश्नपत्रों से उत्तर लिखें
-इंटरव्यू की तैयारी
- डेली करंट अफेयर्स पढ़ना ज़रूरी।
- छत्तीसगढ़ के सामाजिक-आर्थिक मुद्दों की समझ रखें।