Vayam Bharat

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 8 पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस को बढ़त

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में 8 सीटों पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे।

Advertisement

कोरबा लोकसभा सीट पर मरवाही से ज्योत्सना महंत 710 वोटों से आगे चल रही है। भरतपुर-सोनहत से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत पहले राउंड में 2424 वोट से आगे। जांजगीर चांपा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े आगे।

बालोद के पाकुरभाट में बने मतगणना स्थल लाइवलीवुड कालेज में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना के लिए शत प्रतिशत महिला कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी। 14 काउंटिंग टेबल पर ईवीएम मशीनों की चक्रवार मतगणना की जाएगी। मतगणना स्थल पर फोन, घड़ी, पेन, लैपटॉप आदि प्रतिबंधित है।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से 9 पर रुझान सामने आ रहे हैं। 6 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल, राजनांदगांव से कांग्रेस के भूपेश बघेल, कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर, बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा, सरगुजा से कांग्रेस की शशि सिंह भी आगे चल रहे हैं।

Advertisements