जनता ने भाजपा की विकासशील नीतियों को दिया समर्थन, डीडीयू नगर में मनाया गया विजय उत्सव

डीडीयू नगर : दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद दीनदयाल उपाध्याय नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित काली मंदिर के पास ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला.इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की नीतियों को दिया.

Advertisement

जुलूस के दौरान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा यह जीत आम जनता के भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसे को दर्शाती है.जनता ने एक बार फिर भाजपा की विकासशील नीतियों को अपना समर्थन दिया है.
विधायक रमेश जायसवाल ने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा बताया.

उन्होंने कहा दिल्ली और मिल्कीपुर चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं की अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष मेहनत ने यह जीत दिलाई है.जनता ने इस चुनाव में अहंकार और झूठे प्रचार करने वालों को कड़ा सबक सिखाया है.

पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का फोकस हमेशा से विकास पर रहा है.उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहे हैं। यह जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता केवल विकास चाहती है.

विजय जुलूस में नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, सौरभ चंद्रा एडवोकेट, आशीष गुप्ता, गुरदीप सिंह, गीता रानी गुप्ता, सुधीर घोष, सौरभ जायसवाल, राजीव गुप्ता, जयकिशन गोंड, अशोक सोनकर, चंद्रेश्वर जायसवाल, राकेश कन्नौजिया, प्रियंका तिवारी, मालती गुप्ता, सतीश चौहान, राजेश चौहान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

इस जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ने साफ संदेश दिया है कि वह केवल विकास चाहती है.भाजपा ने देश और प्रदेश में जो विश्वास कायम किया है, वह आने वाले समय में भी कायम रहेगा.

दिल्ली और मिल्कीपुर में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है.यह जीत भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और जमीनी स्तर पर किए गए कामों का प्रत्यक्ष प्रमाण है.

Advertisements