Left Banner
Right Banner

महिलाओं को जागरूक करने निकली पुलिस

इटावा :  पुलिस ने मिशन शक्ति पंचम अभियान के तहत गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक किया. इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए जागरूकता फैलाना है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर महिला पुलिस ने जगह-जगह चौपाल लगाकर महिलाओं को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है.

पुलिस ने महिलाओं को बताया कि यदि वे किसी मुसीबत में हों तो वह पुलिस की मदद ले सकती हैं और सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इनमें प्रमुख नंबर जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) आदि हैं।

पुलिस ने महिलाओं को यह भी बताया कि महिला हेल्प डेस्क पर भी सहायता उपलब्ध है और साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी भी दी गई। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में पंपलेट वितरित कर और जागरूकता बढ़ाई गई.

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है, ताकि वे किसी भी संकट में बिना डर के मदद ले सकें. पुलिस ने यह अपील भी की कि समाज में महिलाओं का सम्मान किया जाए और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाए.

Advertisements
Advertisement