Left Banner
Right Banner

रफीगंज में प्रजापति समाज का बड़ा अधिवेशन: नेताओं और प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

औरंगाबाद :  जिले के रफीगंज शहर के इमादपुर में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति प्रखंड ईकाई के बैनर तले चुनाव अधिवेशन सह प्रतिनिधी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मंच का झारखंड माटी कला बोर्ड के सदस्य अभिनाश देव एवं संघ के प्रदेश महामंत्री अरविन्द प्रजापति उर्फ पिन्टू गुरू जी, जिलाध्यक्ष ललन प्रजापति,जिला सचिव गया प्रजापति, रामप्रवेश प्रजापति, अरविंद प्रजापति , राम वतार प्रजापति, शंभू , बवन, शशि किशोर,रंजित, शिव पंडीत, मनोज , रविंद्र , पंकज , मिथलेश, रामजी , राम बहादुर अरूण कुमार ,मनोज ,मिडिया प्रभारी, शंभू प्रजापत, रविन्द्र प्रजापति , राम प्रवेश प्रजापति , कृष्णा प्रजापत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.

अध्यक्षता मानिक चंद प्रजापति, संचालन सेवानिवृत शिक्षक बवन प्रजापति एवं जिला प्रवक्ता रंजित प्रजापति ने किया। अतिथियो को आयोजको ने अंगवस्त्र, माला , बुके देकर सम्मानित किया.आये लोगो ने अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी प्रजापति एवं डॉ रत्नप्पा मरमप्पा के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित किया। विभा , ब्यूटी कुमारी ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। समारोह मे प्रखंड स्तरीय कमिटी गठन किया गया.

जिसमें प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय, सचिव मानिक चंद,कोषाध्यक्ष डॉ सनोज प्रजापति, संरक्षक यमुनाकांत निराला,उपाध्यक्ष पंकज कुमार निराला,उपसचिव दिपनारायण प्रजापति,मिडिया प्रभारी अरूण कुमार, संगठन सचिव विनोद कुमार, नगर अध्यक्ष सरोज प्रजापति, नगर सचिव सुनील प्रजापति , कार्यकारी सदस्य अजय प्रजापति एवं महिला प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष सोनी देवी, सचिव मति देवी , कोषाध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति बनाये गये.

मुख्य अतिथि अभिनाश देव ने सभी प्रजापति समाज को एकजूट रहने को कहा तब ही राजनीतिक भागीदारी मिलेगा.विधान चुनाव मे प्रजापति समाज को उपेक्षित किया गया है.उन्होने कहा कि समाज मे भाईचारे कायम रहे यही कामना है.एकजूटता से समाज को लाभ मिलता है.कुम्हार समाज कडी मेहनत कर मिट्टी का वर्तन बनाते है.जिससे लोगो को अच्छा संदेश मिलता है। धार्मिक एवं अन्य कार्यो मे मिटी का वर्तन ही काम आता है।बिहार में चुनाव का परीक्षा आ रहा है.

चुनाव मे समाज के लोगो को साथ दे.जिला अध्यक्ष ललन प्रजापति एवं सचिव गया प्रजापत ने कहा कि समाज को मजबूत बनाये रखने के लिये प्रखंड से पंचायत स्तर पर संगठन को गठन किया जायेगा.सभी समाज के लोग एकजूट रहेगे तब ही राजनैतिक भागीदारी मिलेगा.इस अवसर पर ज्ञानदत प्रज्पति , मनोरंजन प्रकाश, अटल प्रजापति, सुरेश प्रजापति ,मुन्द्रिका प्रजापति, डॉ दीप नारायण प्रजापति, डॉ नरेश , डॉक्टर सनोज, कुमार, धनंजय, पंकज कुमार

मानिक चंद प्रजापति, विजय प्रजापति, सनोज, सरोज प्रजापति , रमेश , विनोद , कमलेश, अजय, धनंजय, अनिल, धर्मेंद्र, राजकुमार, मनोज , सुन्दर प्रजापति , मुन्द्रिका प्रजापति, राकेश , रामनिवास प्रजापत, गिरिजा , दीपक सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisement