प्रतापगढ़: शहर में निकाली गई भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा: शामिल हुए बड़ी संख्या में परशुराम भक्त

Uttar Pradesh: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर्व को बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बड़ी संख्या में भक्तों में गले में भगवान परशुराम के नाम का गमछा और हाथों में संहार का प्रतीक फरसा लहराते हुए शोभा यात्रा में लिया भाग. शहर के कंपनी बाग से शुरू हुई शोभायात्रा राजपाल टंकी चौराहा होते हुए चौक से भंगवा चुंगी चौराहा होते हुए ट्रेजरी चौराहे पर स्थित पंडित मुनेश्वर दत्त उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुई संपन्न.

राष्ट्रीय परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में मनाए जा रहे भगवान परशुराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम में दिखा लोगों में गजब का उत्साह, शोभा यात्रा में शामिल होने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी रहे डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी रानीगंज विधायक धीरज ओझा समेत बड़ी संख्या में लोगों में लिया भाग.

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों में देवव्रत मिश्रा गब्बू महाराज आशीष शुक्ला शुभम मिश्रा NSUI अध्यक्ष, एडवोकेट दीपू मिश्रा, अनुज पांडे, कृष्णा मिश्रा, यस दीप ओझा, अनुराग त्रिपाठी, रोहित मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, कार्तिकेय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में परशुराम भक्तों का हुजूम रहा मौजूद.

Advertisements
Advertisement