Left Banner
Right Banner

प्रतापगढ़: दिल्ली की मुख्यमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा नेत्री ने की शिकायत, प्रतिनिधिमंडल के साथ कार्रवाई की उठाई मांग

प्रतापगढ़: दिल्ली की मुख्यमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को यहां भाजपा नेत्री ने लीलापुर थाने में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है, लीलापुर थाना के तेजगढ़ निवासिनी प्रतिभा सिंह भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र कोषाध्यक्ष है, प्रतिभा ने लीलापुर पुलिस को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि, लालगंज थाने के एक गांव के आरोपी ने सात अप्रैल को दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता के खिलाफ फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी की है.

शिकायत पत्र में कहा गया है कि, आरोपी द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी से मातृ शक्तियों का अपमान हुआ है, भाजपा नेत्री ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ शिकायती पत्र पर पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है, लीलापुर एसओ अरूण सिंह का कहना है कि, शिकायती पत्र को साइबर थाने भेजवाया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
Advertisement