मिशन 2027 की तैयारी, सुशील त्रिपाठी को सौंपी गई भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सुल्तानपुर : पार्टी कार्यालय पर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई. काशी प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री रहे सुशील त्रिपाठी को सुल्तानपुर जिले का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है. रविवार को पार्टी कार्यालय पर समस्त पार्टी पदाधिकारी,पूर्व जिलाध्यक्ष व जनप्रतिनिधि की बैठक में प्रदेश सह चुनाव अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने नये जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नाम की घोषणा की.

घोषणा के समय प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सिंह सैनी व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा मौजूद रहे.अपने संबोधन में प्रदेश सह चुनाव अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने कहा भाजपा के तमाम कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष की योग्यता रखते हैं.भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है.

कार्यकर्ता के लिए पार्टी का निर्माण सर्वोपरि होता है।चुनाव पर्यवेक्षक जसवंत सिंह सैनी ने कहा भाजपा राष्ट्रवाद, विकासवाद व देश प्रथम की राजनीति करने वाला दल है।पहले दोनों अतिथियों व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी का फूलों का गुलदस्ता व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया.

इसके बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अपने संबोधन में पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है और भरोसा जताया है हम उस भरोसे को टूटने नही दूंगा.

100 प्रतिशत खरा उतरुगा।उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा हमारे लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान व स्वाभिमान सर्वोपरि होगा।मिशन -2027 के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत सक्रिय व अभेद्य बनाऊंगा.

यह भी कहा कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भगवा परचम लहराऊंगा।पार्टी की नीति-नीति व सरकार के विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होगा. यह भी कहा कि पूरे जनपद वासियों को चाहे वह किसी भी धर्म जाति का हो सभी को साथ लेकर चलने का काम करूंगा. संगठन महापर्व बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ आरए वर्मा ने कहा मैंने 13 जनवरी 2020 में जिलाध्यक्ष बनने के बाद से अबतक पूरी तन्मयता व सौ प्रतिशत समर्पण के साथ काम किया है।आगे भी पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे.

उन्होंने सभी लोगों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बैठक में सुशील त्रिपाठी के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने अबीर की होली खेलना शुरू कर दिया एक दूसरे को बधाई दी और नगाड़े पर जमकर डांस किया. स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह,

पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम,राज प्रसाद उपाध्याय,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, करूणा शंकर द्विवेदी,डॉ सीता शरण त्रिपाठी,प्रवीन कुमार अग्रवाल, योगेंद्र प्रताप सिंह, आनन्द जायसवाल, ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी,घनश्याम चौहान,संदीप सिंह, विजय त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार, चन्दन नारायन सिंह, पूजा कसौधन, बबिता तिवारी,अनीता पाण्डेय, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह, संजय त्रिलोकचंदी, रीना जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे.

Advertisements
Advertisement