छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष पद्मश्री पं श्यामलाल चतुर्वेदी की जन्म शताब्दी समारोह 20 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्मारिका का प्रकाशन होगा। श्यामलाल चतुर्वेदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
स्मारिका के विमोचन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव को आमंत्रित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों के लिए पं. चतुर्वेदी के निवास पर साहित्यकारों, पत्रकारों और बुद्धिजीवियों की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया।
समिति की पहली बैठक में महापौर पूजा विधानी, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली और वरिष्ठ पत्रकार पीयूषकांति मुखर्जी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। स्मारिका के संपादक रूद्र अवस्थी, संयोजक शशिकांत चतुर्वेदी और प्रचार सचिव अंबर चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा कार्यक्रम
समिति के संरक्षक डॉ. विनय पाठक ने बताया कि कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा। पहले सत्र में स्मारिका का विमोचन होगा। दूसरे सत्र में पं चतुर्वेदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर साहित्यकारों की संगोष्ठी होगी। वरिष्ठ पत्रकार पीयूषकांति मुखर्जी के सुझाव पर पं चतुर्वेदी पर बनी फिल्म का प्रदर्शन एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।