Rahu-Ketu Transit 2025: नक्षत्र परिवर्तन से बढ़ेंगी मुश्किलें, इन 4 राशियों के करियर पर पड़ेगा असर!

इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। रंगों के इस त्योहार के अवसर पर घरों में खुशियां आती हैं, लेकिन इस बार कुछ जातकों के लिए यह अशुभ भी हो सकता है। दरअसल, होली के ठीक दो दिन बार राहु-केतु नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। 16 मार्च को राहु का पूर्वाभाद्रपद और केतु का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश होगा।

Advertisement

इस नक्षत्र परिवर्तन का चार राशियों के जिंदगियों पर बहुत ही बुरा असर होगा। उनकी नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य में गंभीर समस्याएं पैदा होंगी। इस आर्टिकल में हम इस बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

राहु-केतु देंगे कष्‍ट

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही बुरा रहने वाला है। उनको व्यापार और नौकरी में समस्याएं होंगी। उनके काम बनते-बनते बिगड़ने लगेंगे। ऐसे में मानसिक तनाव बहुत ज्यादा होगा, जिसका असर आपकी निजी जिंदगी पर भी पड़ेगा। जीवनसाथी से विवाद की स्थिति बनेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के जीवन में तूफान आएगा। करियर में नकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। यह आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा, जिससे मानसिक तनाव होगा। आपका मन करेगा कि नौकरी छोड़ दी जाए। सरकारी कर्मचारियों को तबादले से गुजरना पड़ सकता है। आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक इस दौरान नशे को हाथ भी न लगाएं। यह आपके जीवन में भयंकर नुकसान करा सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखने की जरूरत है। विवाद से बचने की कोशिश करें। आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को व्यापार में नुकसान होगा। आपका पैसा रुक सकता है। इस दौरान किसी को भी पैसा उधार न दें। यह डूब सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

Advertisements