Vayam Bharat

सरकारी क्वार्टर में रेलवे इंजीनियर की गला रेतकर हत्या, नमक और कपड़े से ढंका मिला शव, पड़ोसी बोले- पत्नी से संबंध ठीक नहीं था

गया में रेल कर्मी की लाश उनके सरकारी आवास से ही पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान संजय कुमार सिन्हा (52) के रूप में हुई है। वो रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के PWI सेक्शन में ट्रैक मैन हेड के पद पर कार्यरत थे।

Advertisement

घटना सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के रेलवे इंस्पेक्टर कालोनी की है। रेल कर्मी की बॉडी क्वार्टर के अंदर होदे में पड़ी थी। गले पर गहरे कट के निशान मिले है। होदे के अंदर नमक भी डाला हुआ था। होदे को कंबल, कपड़े और लकड़ी से ढक दिया गया था।

मृतक का अवैध संबंध भी था

शव को डॉग स्क्वायड की टीम ने खोज निकाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा है। मृतक संजय सिन्हा के पड़ोसियों का कहना है कि मृतक का अपनी पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं था। संजय का अवैध संबंध भी था। वो दो बार जेल भी जा चुका है।

डॉग स्क्वायड ने खोजा बॉडी

मृतक संजय कुमार सिन्हा के बेटे शशांक का कहना है कि क्वार्टर बाहर से बंद था। उसके अंदर उनके साथ रहने वाला स्ट्रीट डॉग भी बंद था। शशांक ने बताया कि 26 अप्रैल को उसके पापा पटना में उससे मिलने आए थे। फिर वो वापस गया के लिए निकल गए, लेकिन उसी शाम से उनसे फोन पर कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा था। उनका फोन लगातार बंद आ रहा था।

शक हुआ तो रविवार की दोपहर पटना से गया पहुंचा। क्वार्टर बाहर से बंद था। मैंने लॉक को तोड़ दिया। क्वार्टर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। पापा कमरे में नहीं थे। ऐसे में मैने इसकी जानकारी पुलिस को दी, फिर सिविल लाइन्स पुलिस को आवेदन दिया।

पुलिस ने भी छानबीन की, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। पुलिस ने पापा के पुराने कपड़े मांगे। डॉग को जब कपड़े दिए तो क्वार्टर में घूमते हुए होदे के पास रुक गया। इस पर पुलिस की टीम ने होदे पर रखे कंबल को हटाया तो पापा की बॉडी पड़ी हुई मिली। कंबल हटाए जाने के बाद उसमें से बदबू आ रही थी।

डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

सिटी DSP पीएन साहू ने बताया कि संजय कुमार के बेटे ने आवेदन दिया था। उस पर पुलिस ने काम किया और संजय का शव उसके ही सरकारी क्वार्टर से बरामद कर लिया गया है। डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

लंबे समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे संजय

मृतक संजय सिन्हा के पड़ोसियों ने बताया कि संजय और उसकी पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं थे। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। दोनों के बीच केस भी चल रहा है। 26 अप्रैल को पटना कोर्ट में तारीख थी। संजय तारीख पर पटना गए, लेकिन शाम को लौट आए। उसके दो बेटे हैं। दोनों की पढ़ाई का खर्च संजय ही दिया करता था।

पत्नी ने भिजवाया था जेल

संजय दो बार जेल भी जा चुका है। एक बार पत्नी ने जेल भिजवाना था, तो दूसरी बार शराब पीने के मामले में जेल गया था। इसके अलावा संजय का कुछ समय पहले तक अवैध संबंध भी था। वह अपने क्वार्टर में एक लड़की को रखे थे। उससे एक बच्ची भी जन्म ली थी। उसके बर्थडे पर संजय ने पूरे मोहल्ले को पार्टी दी थी। बाद में उस लड़की को भी उसने छोड़ दिया था।

 

Advertisements