Vayam Bharat

अगले 7 दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश या गर्मी? मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

प्रदेश में छाए बादलों की वजह से गर्मी का एहसास कम हुआ है। वहीं आने वाले दिनों में बादल साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। हालांकि यह बढ़ोतरी ज्यादा नहीं होगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण से आ रही नमी के कारण नौतपा में भी तापमान ज्यादा बढ़ने की संभावना कम ही दिख रही है।

Advertisement

42 डिग्री के आसपास ही रहेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक नौतपा में भी प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास ही रहेगा। लगातार हो रही बदली और बारिश के कारण मौसम का मिजाज उतना सख्त नहीं हो पाया है। जितना सामान्यत: मई के महीने में रहता है। दुर्ग को छोड़ दें तो फिलहाल राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है।

रायपुर, दुर्ग और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। बीते दो दिनों से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं बारिश के आसार भी बने हुए हैं। हालांकि आज सुबह से बादल छाए रहे। जिसके चलते फिर से सड़कों पर सन्नाटा रहा।

अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश में अब बादल साफ हो गया है। वहीं द्रोणिका असर भी अब खत्म हो गया है। जिसके चलते एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी। हालांकि यह बढ़ोतरी ज्यादा नहीं होगी। मौ​सम विभाग की माने तो 24 मई तक मौसम में किसी तरह के बादलाव के आसार नहीं है। हालांकि इसके बाद फिर से बारिश की संभावना बन रही है।

 

Advertisements