राजस्थान: भाजपा कल इस जिले में मनाएगी लोकतंत्र हत्या दिवस, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी रहेंगे मौजूद

डीडवाना-कुचामन: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस एवं लोकतंत्र काला दिवस के अवसर पर डीडवाना में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस विशेष अवसर पर पहली बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का डीडवाना आगमन हो रहा है, जिसे लेकर कुचामन सहित नावा विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

Advertisement

कार्यक्रम से एक दिन पूर्व बुधवार को कुचामन में एक व्यापक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, जिला प्रभारी विजय सिंह पलाड़ा, सह प्रभारी पवन कुमार टाक, नावा विधानसभा संयोजक आशीष चौधरी, सह संयोजक भगवान राम कादिया सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है कि प्रदेशाध्यक्ष महोदय पहली बार हमारी विधानसभा में पधार रहे हैं। यह आगमन केवल एक दौरा नहीं, बल्कि संगठनात्मक ऊर्जा का संचार है। अधिक से अधिक कार्यकर्ता डीडवाना पहुंचे और स्वागत को ऐतिहासिक बनाएं।

कुचामन से हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की अपील

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मारवाड़ा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा न केवल एक आयोजन है, बल्कि हमारी शक्ति प्रदर्शन और संगठितता का प्रतीक भी है। कुचामन से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता डीडवाना के लिए रवाना होंगे।

कार्यकर्ताओं ने एकमत से यह संकल्प लिया कि कुचामन से डीडवाना तक जनसैलाब ले जाया जाएगा, ताकि प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत अभूतपूर्व रूप से किया जा सके। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने एवं तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजेन्द्र कुमावत, देवीलाल दादरवाल, खेता राम सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल माली, भवानी सिंह, राजेश गुर्जर, प्रदीप यादव, अरुण पुरोहित, महामंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, सुशील काबरा, बरखा जैन, पूजा कुमावत, कमल राजोरिया, आनंद व्यास, मनोहर सिंह रूपपुरा, किशन गुर्जर, प्रकाश शर्मा, श्याम चंदेलिया, अविनाश राजोरिया, गौतम चंदेलिया, मुकेश कुमावत, गोरू लाल कुमावत, भागीरथ कुमावत, सुरेश सिखवाल, तुलसीराम कुमावत, मदन कुलड़िया, मनोहर चावला, राजेन्द्र मेघवाल, रवि भार्गव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements