Rajasthan: उदयपुर के पहलवान कृष्णा चौहान ने 20 से 22 मई 2025 तक बारा में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। राजस्थान कुश्ती संघ के तत्वावधान में बारा कुश्ती संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में लक्ष्मण उस्ताद अर्जुन उस्ताद अखाड़े के कृष्णा ने 51 किलोग्राम भार वर्ग की फ्री स्टाइल श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल की.
अखाड़े के संचालक डॉ. हरीश राजोरा ने बताया कि कृष्णा की इस शानदार सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षकों महेंद्र राजोरा, रवि चौहान और अजय मोदी की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन है, जिन्होंने उन्हें दोनों समय प्रशिक्षण दिया.
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने कृष्णा को शुभकामनाएं दीं, जिनमें सुधीर बक्षी, आर.के. धायभाई, मांगीलाल कटारिया, शकील हुसैन, दीपक राजोरा, नरेश पाल सिंह, राजेंद्र सिंह भाटी, भारत राजोरा, डॉ. धर्मेंद्र राजोरा, जगदीश जलानिया, डॉ. हिमांशु राजोरा (खेल अधिकारी), पूर्व राजस्थान केसरी प्रीतम पहलवान की बेटी और अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग पदक विजेता राजकुमारी यादव, गौरी शंकर वसीटा, यशवंत चौधरी, देवेंद्र साहू, पहलाद चौहान, संजीव मलिक, प्रकाश राजोरा, सतीश चौधरी, यशवंत राजोरा, भेरू सिंह रावत, गिरीश भारती, कौशल नागदा, विवेक नागदा, मनमोहन जैन, मोहनिस राजोरा, चांदनी गौड़, जगदीश सेन, विवेक साहू, मानसी बागड़ी (NIS कोच), रफीक मोहम्मद, अहद अहमद, करण खोखावत, आकाश गायरी, रणजीत सरदार, भावेश चौहान, देवव्रत सिंह, पर्वत सिंह, नरेश कुमावत, प्रियांशी बागड़ी, दक्ष पाल सिंह, आंचल और वंशिका कलाल शामिल थे. यह जानकारी अखाड़े के संचालक डॉ. हरीश राजोरा ने दी.