राजस्थान: मंत्री खर्रा बोले- सांगा पर बयान देशद्रोह से कम नहीं, पूर्व सीएम गहलोत के बयानों को लेकर जानिए क्या कहा?

राजस्थान: नव संवत्सर और राजस्थान दिवस के उपलक्ष में अजमेर नगर निगम की ओर से रीजनल चौपाटी पर विक्रम मेले का आयोजन किया गया, मेले में अलग-अलग संस्थानों की ओर से झांकियां सजाई गई, कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया.

Advertisement

नगर निगम के कार्यक्रम में शिरकत करने आए नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि अजमेर नगर निगम की ओर से आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम उपयोगी होते हैं। जब तक हम भावी पीढ़ी को पुरातन भारतीय संस्कृति की जानकारी नहीं देंगे। तब तक भारतीय सभ्यता के गुण समाहित नहीं हो पाएंगे, नगर निगम उत्कृष्ठ कार्य कर रहा है, यह भारतीय सभ्यता को जीवंत करने में सफल होगा.

वहीं खर्रा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत आनासागर झील के आस पास वेटलैंड और ग्रीन बैल्ट में हुए निर्माण कार्यों को लेकर जांच करवा रहे है और जो भी अधिकारी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भढ़ाना सहित अन्य भाजपा नेता और अधिकारी शामिल हुए।

महाराणा सांगा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि जब से मानव सभ्यता का विकास हुआ। दो शक्तियां, एक सदाचारी व एक अनाचारी। यह हमारा दुर्भाग्य है। हम भारतीय लोकतंत्र में कर्मशीलता, निष्ठा, जनसेवा के बल पर जनता का समर्थन हासिल करें, यही उचित माध्यम है। लेकिन कुछ नेता व दल, केवल इस प्रकार के बयान देकर लोगों में अराजकता फैलाकर किसी विशेष वर्ग को खुश करने के लिए इस प्रकार का दुष्कृत्य करते है। यह कोई राष्ट्रद्रोह से कम नहीं। लेकिन यह अपनी अपनी सोच है। जिसकी जैसी सोच होगी, वह वैसी ही बात करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि कायदे से लोकतंत्र में प्रतिपक्ष का दायित्व बनता है कि सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों में कोई कमी खामी हो तो निश्चित रूप से समालोचना करनी चाहिए लेकिन अनावश्यक माइलेज लेने के लिए टविट करना व बयान देना, ये स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा तो नहीं लेकिन वर्षों से चला रहा है, उनका जनता ने सबकुछ करने के बाद, होटलों में समय बिताने के बाद, प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में मिनी मुख्यमंत्री बनाने के बाद भी जनता ने उन्हें नकार दिया, तो किसी न किसी रूप में खीझ तो उतारेंगे.

नव संवत्सर और राजस्थान दिवस के उपलक्ष में अजमेर नगर निगम की ओर से रीजनल चौपाटी पर विक्रम मेले का आयोजन भी किया गया, मेले में अलग-अलग संस्थाओं की ओर से झांकियां लगाई गई, निगम की ओर से मेले में पहली बार महिला और पुरुष कुश्ती दंगल का आयोजन किया, साथ ही कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.

Advertisements