राम प्रताप सिंह ने किया जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

गोंडा: कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने उन्हें माल्यार्पण कर पद सौंपा. जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत किया.

 

यह भी उल्लेखनीय है कि 20 मार्च को उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिले और शहर के नए अध्यक्षों की घोषणा की गई थी, जिसमें राम प्रताप सिंह को जिला कांग्रेस अध्यक्ष और शाहिद अली कुरैशी को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

 

ऐतिहासिक स्थलों पर माल्यार्पण से हुआ कार्यक्रम की शुरुआत

पदभार ग्रहण से पहले, राम प्रताप सिंह ने जिले के ऐतिहासिक स्थलों पर माल्यार्पण किया. उन्होंने बालपुर बाजार में अमर शहीद सुनील कुमार तिवारी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने आंबेडकर चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर, एलबीएस चौराहे पर लाल बहादुर शास्त्री, गांधी पार्क में महात्मा गांधी और कांग्रेस कार्यालय के सामने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा देवी बक्श सिंह तथा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

कांग्रेस को फिर से मजबूत करने का संकल्प

स्वागत समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा, “मैं सभी कांग्रेसजनों को साथ लेकर चलूंगा और जनपद में पार्टी की खोई हुई प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करूंगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया.

 

कार्यक्रम में प्रमुख नेता रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में नवनियुक्त शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, त्रिलोकीनाथ तिवारी, रमा कश्यप, सुभाष पांडे, तव्बाज खां, डॉ. अब्दुल सलाम, पूर्व प्रमुख डॉ. ओमप्रकाश सिंह, अरुण प्रताप सिंह डिंपल, पीसीसी सदस्य जगदीश यादव, अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, अभिषेक तिवारी, शुभम मिश्रा, अब्दुल अजीज, मोहम्मद रफीक प्रधान, पंकज पांडे, बाबर हुसैन, महबूब अहमद एडवोकेट, सगीर खान, हरीराम वर्मा, जेंटल पांडे, इरशाद हुसैन, राज बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, सुरेंद्र बहादुर, चांद खान, प्रद्युम्न शुक्ला, वसीम सिद्दीकी, मुन्ना सहारा, राजू सेवादल समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम के अंत में राम प्रताप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कांग्रेस के मूल सिद्धांतों पर काम करने और पार्टी को जनता के बीच मजबूत करने का आह्वान किया।

Advertisements
Advertisement