Vayam Bharat

रांची पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, 4 करोड़ से ज्यादा का अफीम जब्त

रांची पुलिस लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शहरी क्षेत्र में जहां ब्राउन शुगर को नशे के तस्कर द्वारा खपाया जा रहा है। जिसके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। तो वही दूसरे राज्यों तक अफीम डोडा की सप्लाई भी जोरों पर है। जिसका पर्दाफाश रांची पुलिस कर रही है। पहले अफीम डोडा के जहां लोकल ट्रेडर्स पकड़े जाते थे।

Advertisement

अब गैंग के किंगपिन भी पकड़े जा रहे है। इसी कड़ी में नामकुम थाना क्षेत्र से 4 करोड़ से ज्यादा की कीमत का 2885 किलो अफीम डोडा जब्त किया गया है। राजस्थान नाम नंबर की ट्रक से इसे सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस छानबीन में चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।

दरअसल डोडा की सप्लाई पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में ज्यादा होता है। वहां फूड प्रोडक्ट में भी इसे डाला जाता हैं।इसे चाय में भी डाला जाता है। इसके साथ ही इसे लोग डायरेक्ट भी लेते हैं। वही एग्रीकल्चरल लेबर को देने के लिए भी इस्तेमाल होता है।कई फूड प्रोडक्ट में इसे मिक्स भी किया जा रहा है।

Advertisements