5 साल की बच्ची से रेप,ऑटो ड्राइवर ने स्कूल से लाते समय किया दुष्कर्म

विदिशा के गंजबासौदा में एक 5 साल की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ऑटो ड्राइवर राजू (40) सोमवार को छात्रा समेत अन्य बच्चों को स्कूल लेकर गया था। छुट्‌टी के बाद उसने अन्य बच्चों को उनके घर छोड़ा। इसके बाद छात्रा से दुष्कर्म किया।

आरोपी ने इसके बाद बच्ची को धमकाकर उसके घर छोड़ दिया। घर पहुंचने पर बच्ची रो रही थी। डर के कारण वह कुछ नहीं बता पा रही थी। माता-पिता के पूछने पर उसने घटना बताई।

परिजन उसे पहले निजी क्लिनिक ले गए। डॉक्टर ने उन्हें कानूनी कार्रवाई की सलाह दी। मंगलवार को परिजन बच्ची को लेकर शहर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

ऑटो चालक नियमित रूप से बच्ची को सुबह 9:00 बजे घर से लेकर स्कूल के लिए निकलता था। दोपहर 1:00 बजे वापस स्कूल से लेकर घर आता था। दुष्कर्म की घटना को उसने अंजाम कहां और किस स्थान पर दिया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 1 सितंबर की है। दिन में कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी 23 साल का युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान मकान में ले गया। साथ खेल रही 12वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा को शक हुआ। तो उसने बच्ची को बचाया।

Advertisements
Advertisement