बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 24 वर्षीय महिला के साथ दो व्यक्तियों ने गैंगरेप किया। महिला अपने गांव के साथियों के साथ मजदूरी के लिए राजपुर आई थी।
Advertisement
दो अज्ञात व्यक्तियों ने मजदूरी का झांसा देकर महिला को बाइक से बड़वानी रोड की तरफ ले गए। वहां सुनसान जगह पर उन्होंने महिला के साथ रेप किया। दोनों युवक वारदात के बाद फरार हो गए।
पीड़िता वहां से पैदल राजपुर पहुंची। वहां उसने अपने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। गांव के लोगों ने परिजनों को सूचित किया। शुक्रवार रात को पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 70(1), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Advertisements