कोंडागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बैसाखू कोर्राम (20) के रूप में हुई है। वह काकड़ गांव थाना भानपुरी जिला बस्तर का रहने वाला है।
Advertisement
पीड़िता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे शादी का वादा किया। एक साल से उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब आरोपी शादी से मुकर गया तो पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया। थाना कोंडागांव की टीम ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
22 मई को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
Advertisements