Left Banner
Right Banner

कांकेर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म:बहला-फुसला कर मामा के घर ले गया, किया रेप

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने 25 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 23 फरवरी को बिना बताए घर से चली गई थी। उसे कोई अज्ञात व्यक्ति बहना-फुसला कर अपने साथ ले गया था।

पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में टीम का गठन किया। 2 मई को पीड़िता को कांकेर के नए बस स्टैंड से बरामद किया गया।

महिला पुलिस अधिकारी से पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह 23 फरवरी की रात कांकेर के राजा पारा मंदिर के पास बैठी थी। रात करीब 1 बजे विकास विश्वकर्मा नाम का युवक वहां आया। वह तुमसे प्यार करता हूं कहकर नाबालिग को अपने मामा के घर ले गया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी विकास विश्वकर्मा (23) को 4 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

 

Advertisements
Advertisement