Left Banner
Right Banner

फाइनेंस कंपनी का अफसर बन महिला से रेप किया:पुलिस ने करोली के टोडाभीम से आरोपी युवक को अरेस्ट कर जेल भेजा

अलवर शहर के NEB थाना पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर एक विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के सहराका गांव निवासी 27 वर्षीय हुकुम सिंह है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी 2025 में आरोपी ने खुद को फाइनेंस कंपनी में अधिकारी बताते हुए पीड़िता से संपर्क किया और उसे लोन दिलवाने का झांसा दिया। पीड़िता ने भी भरोसा कर लिया। इसके बाद महिला आरोपी के जाल में फंसती गई। अधिक पैसा लोन दिलाने का झांसा देकर महिला से रेप किया।

जब लोन नहीं मिला तो घटना के बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर एनईबी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही आरोपी की तलाश शुरू की। अब उसे अरेस्ट कर लिया। रेप व लोन का झांसा दिलाने से जुड़ सबूत भी पुलिस ने जुटाए हैं। इस मामले में गहनता से जांच हो रही है। थाना प्रभारी ने मामले की पूरी जानकारी अलवर एसपी को भी दी है।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी हुकुम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

Advertisements
Advertisement