Vayam Bharat

मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड के परिणाम घोषित, 24 लाख छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट जारी हो गया है। इन दोनों परीक्षाओं में करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। 5वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 से 13 मार्च और कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा दी थी, वह अपने रोल नंबर के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं। लंबे समय से स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे थे।

Advertisement

मध्यप्रदेश में 5वीं, 8वीं की परीक्षाएं भी बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाती हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 से जुड़े लाइव अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं। बता दें कि एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 06 मार्च से 14 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट मई में जारी किया गया था। लेकिन इस साल लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्दी जारी कर दिए गए हैं।

 

एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा परिणाम कैसा रहा?

मध्य प्रदेश बोर्ड 8वीं की परीक्षा में शासकीय स्कूलों से 86.22 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूलों में 8वीं कक्षा के 90.60 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा 2024 में कुल पासिंग परसेंट 87.71 रहा है।

एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा परिणाम कैसा रहा?

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं क्लास में सरकारी स्कूलों के 91.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूलों की बात करें तो 5वीं क्लास के 90.18 परसेंट बच्चे हुए हैं। इस साल एमपी बोर्ड 5वीं का कुल पास प्रतिशत 90.97% दर्ज किया गया है।

 

Advertisements