सड़क हादसे मे डॉक्टर सहित दो लोगो की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल.
बरेली के क्योलाडीया थाना क्षेत्र के साहबगंज मोड़ पर सोमवार दोपहर को एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान डॉक्टर पूरनलाल और शिवेंद्र के रूप में हुई है। डॉक्टर पूरनलाल पीलीभीत के ग्राम दौलत पत्ती के रहने वाले थे। शिवेंद्र बरेली के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम मुड़िया ज्योति के निवासी थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के शिकार सभी व्यक्ति अलग अलग बाइक पर किसी निजी काम से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
इंस्पेक्टर क्योलाडिया के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी हई है।