Left Banner
Right Banner

सहारनपुर: मुस्लिम महिलाओं ने दिखाया उत्साह, महिला पुलिस कर्मी की मददगार भूमिका रही चर्चा में…

सहारनपुर: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज़ 5.0 अभियान के अंतर्गत आज घंटाघर स्थित एक विशाल पंडाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने प्रतिभाग किया.

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े अधिकारों और कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या हिंसा की शिकायत सीधे मिशन शक्ति केंद्र पर दर्ज कराई जा सकती है. इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए. एसएसपी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है. उन्होंने महिलाओं से निडर होकर किसी भी प्रकार की घटना की तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की.

एसएसपी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक बार चोरी की घटना के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने उनकी मदद की थी. उस समय उन्होंने महसूस किया कि महिला पुलिसकर्मी फरियादियों की समस्याओं को बहुत ही संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार के साथ सुनती हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमारी महिला हेल्प डेस्क और महिला पुलिसकर्मी महिलाओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं. यह अभियान महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें आत्मनिर्भर एवं निडर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Advertisements
Advertisement