Vayam Bharat

रांची के रण को संजय सेठ ने जीता, कहा- यह जीत रांची की जनता को समर्पित

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सांसद रांची के सांसद संजय सेठ ने अपनी जीत पर रांची की जनता को बधाई देते हुए कहा यह  जीत हमारी नहीं यह रांची की जनता की जीत है. जो स्नेहा और प्यार रांची लोकसभा की जनता ने दिया है, इसके लिए हृदय से धन्यवाद. रांची के जो अधूरे कार्य हैं उसे पूर्ण करना है, रांची को नंबर वन बनाना है. रांची लोक सभा क्षेत्र में जो भी विकास के कार्य अधूरे हैं उसे पूर्ण करेंगे. यहां के जनता के आकांक्षाओं पर खरा उतारने का पूरा प्रयास किया जाएगा.

Advertisement

रांची की जनता के हर सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे. रांची लोकसभा के सभी भाजपा के कार्यकर्ता सभी प्रदेश के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी सभी सामाजिक धार्मिक संगठन सभी लोग जिन्होंने सहयोग किया लोगों को दिल की गहराइयों से बहुत आभार. इस नई जिम्मेवारी के साथ और अधिक ऊर्जा के साथ रांची की जनता के लिए काम करेंगे.

संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट पर 1,20,512 वोट से जीत दर्ज की है. उन्होंने सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्विनी पासवान को पराजित किया है. लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए को 290 से अधिक सीटें मिलीं हैं, जो बहुमत से अधिक है. इससे झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं.

सांसद संजय सेठ की जीत के तुरंत बाद मंगलवार (4 जून) की रात को समर्थकों ने जुलूस निकाला. पंडरा कृषि बाजार से निकाले गये जुलूस में लोग डीजे पर थिरक रहे थे. वहीं, एक खुले ट्रक में जीवंत झांकी के साथ संजय सेठ विजय जुलूस में शामिल हुए. संजय सेठ 1,20,512 मतों से जीते़ संजय सेठ को 6,64,732 व यशस्विनी सहाय को 5,44,220 वोट मिले.

इस अवसर पर सांसद सेठ ने कहा हि नशा से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है. इसके खिलाफ वह अभियान शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत का मान बढ़ाया है. उनसे हमें ऊर्जा मिलती है. मौके पर विधायक सीपी सिंह, विधायक समरी लाल, निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय सहित काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे.

Advertisements