ऑपरेशन सिंदूर’ का सीक्रेट हथियार: अदाणी के ड्रोन ने पाकिस्तान में मचाई तबाही

नई दिल्ली: पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर तबाही मचाने वाले ड्रोन को Elbit Systems और Alpha Design Technologies ने विकसित किया है। Alpha Design Technologies अब अदाणी ग्रुप का हिस्सा है। ऑपरेशन सिंदूर में पहली बार SkyStriker ड्रोन का पहली बार यूज किया गया और इसने अपनी उपयोगिता सिद्ध कर दी है। इसके बाद से लोगों की Elbit Systems में दिलचस्पी बढ़ी है। इजरायल की यह डिफेंस टेक कंपनी नैसडैक में लिस्टेड है। इस शेयर की कीमत में पिछले दो दिन में 3.62 फीसदी तेजी आई है।

Advertisement

लॉइटरिंग म्यूनिशन को सूसाइड ड्रोन के नाम से जाना जाता है। इसने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई है। इसे सटीक स्ट्राइक और स्टेल्थ ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इससे दुश्मन के ठिकानों को तहस-नहस किया जा सकता है। ये ड्रोन बेंगलूरु में अदाणी की अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज ने Elbit Systems के साथ मिलकर बनाए हैं। मूल रूस से इसे इजरायल के लिए बनाया गया था लेकिन इसमें भारत की जरूरतों के हिसाब से बदलाव किया गया है।

क्या है खूबी

SkyStriker अपने साथ 5 से 10 किलो तक हथियार ले जा सकता है और दो घंटे तक उड़ान भर सकता है। इसका इलेक्ट्रिक प्रपल्शन सिस्टम आवाज नहीं करता है जिससे यह दुश्मन की नजरों से बचा रहता है। यह टारगेट से टकराकर नष्ट हो सकता है या फिर वापस लौट सकता है। भारत ने बालाकोट हमले के बाद साल 2021 में 100 यूनिट का ऑर्डर दिया था। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर में पहली बार इसका यूज किया गया। यह दुश्मन के इलाके में हाई-वैल्यू टारगेट को तबाह करने में सक्षम है।

 

 

Advertisements