शाहरुख खान के मन्नत के रिनोवेशन पर संकट: BMC और फॉरेस्ट विभाग ने की जांच, एक्टिविस्ट की शिकायत के बाद कार्रवाई

शाहरुख खान के घर मन्नत के रिनोवेशन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के चर्चित बंगले मन्नत में चल रहे रिनोवेशन कार्य पर अब रोक की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, एक स्थानीय एक्टिविस्ट द्वारा BMC (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद BMC और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम जांच के लिए शाहरुख के घर पहुंची।सूत्रों के अनुसार, मन्नत में यह जांच 20 जून, शुक्रवार को की गई। बताया जा रहा है कि शाहरुख का बंगला एक ग्रेड-थ्री हेरिटेज बिल्डिंग में शामिल है और इसकी लोकेशन कोस्टल रेगुलेशन ज़ोन (CRZ) के दायरे में आती है। ऐसे में रिनोवेशन के लिए विशेष नियमों और अनुमति की आवश्यकता होती है।

Advertisement

शिकायत में आरोप लगाया गया कि मन्नत में चल रहा रिनोवेशन कार्य इन नियमों का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा है। इसी शिकायत के आधार पर अधिकारियों की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। इस समय शाहरुख खान के मन्नत का रिनोवेशन बड़े पैमाने पर हो रहा है और इस पर पहले से ही लोगों की नजरें टिकी हुई थीं।अब देखना यह होगा कि जांच के बाद शाहरुख खान के इस सपनों के महल के रिनोवेशन पर क्या असर पड़ता है और BMC इस पर क्या निर्णय लेती है।

Advertisements