झारखंड में होने वाली शिवपुराण कथा निरस्त:पंडित मिश्रा बोले- प्रशासन की गाइडलाइन का किया पालन

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए झारखंड में होने वाली शिव पुराण कथा को रद्द कर दिया है। यह कथा बाबा चरैया नाथ धाम, ग्राम मुर्मू में 13 से 17 मई 2025 को दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजित होने वाली थी। झारखंड के राँची-गुमला फोरलेन पर होना था आयोजन।

Advertisement

पंडित मिश्रा ने प्रशासन की गाइडलाइन और मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने सभी लोगों से देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सभी से भारत माता की जय का उद्घोष करने का आह्वान किया है।

क्या कहा प्रदीप मिश्रा ने

कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने वर्तमान हालातों को देखते हुए झारखंड में होने जा रही श्री शिव पुराण कथा को निरस्त कर दिया है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए कथा को निरस्त किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भगवान शिव जी को एक लोटा जल अवश्य चढ़ाएं और भारत माता की जय का उद्घोष करते रहें।

यह कथा 13 से 17 मई 2025 समयः-दोपहर 1से 4 बजे तक बाबा चरैया नाथ धाम ग्राम-मुर्मू, राँची- गुमला फोरलेन गुमला, झारखण्ड में होने वाली थी।

 

Advertisements