Vayam Bharat

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडेय के पिता श्याम पांडेय का निधन, दोपहर 2 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

दुर्ग। पूर्व राज्यसभा सदस्य, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मैत्री नगर भिलाई निवासी सरोज पांडेय के पिता श्याम पांडेय का आज सुबह सेक्टर 9 चिकित्सालय में निधन हो गया। वे 92 साल के थे. उनका अंतिम संस्कार आज ही सोमवार को शिवनाथ नदी के तट पर किया जाएगा. वे भिलाई इस्पात संयंत्र स्कूलों के सेवानिवृत उप प्राचार्य थे.

Advertisement

दोपहर 2 बजे मैत्री नगर स्थित उनके निवास से श्याम जी की अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी और शिवनाथ नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके निधन पर सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष महेश वर्मा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है.

Advertisements