सिंहस्थ 2028 बनेगा ऐतिहासिक, CM मोहन यादव ने सदानीरा समागम में जल संरक्षण पर दिया संदेश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में भारत भवन से छह दिवसीय सदानीरा समागम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सिंहस्थ 2028 एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन बनेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं को ऐसी सुविधाएं दी जाएंगी कि 24 घंटे में 5 करोड़ लोग शिप्रा नदी में पुण्य स्नान कर सकें। शिप्रा के दोनों ओर 30 किलोमीटर तक घाट विकसित किए जाएंगे ताकि स्नान सुविधाजनक तरीके से हो सके।मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि “जल ही जीवन का आधार है और यह ऑक्सीजन भी प्रदान करता है। भारतीय परंपरा में जीवन के अंतिम क्षणों में भी गंगाजल का महत्व रहा है।” उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के जरिए प्रदेशभर में जल स्रोतों को शुद्ध करने और जल संरक्षण को लेकर बड़े पैमाने पर काम किया गया। इस अभियान में समाज और सरकार की भागीदारी से पोखर, जलाशय और बावड़ियों को पुनर्जीवन मिला।

Advertisement

डॉ. यादव ने बताया कि जल संरक्षण में बेहतरीन काम करने वाले जिलों में खण्डवा जिला देश में पहले स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की ढाई सौ से ज्यादा नदियां न केवल प्रदेश बल्कि अन्य राज्यों की जीवनदायिनी नदियों को भी जल देती हैं। अमरकंटक से निकली सोन नदी गंगा को जल समृद्ध करती है, वहीं बेतवा यमुना में मिलती है।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सदानीरा, पृथ्वी पानी का देश काव्य संग्रह, जल धारा और पत्रकारिता पर केंद्रित विशेष पुस्तकों का विमोचन किया। कार्यक्रम में वीर भारत न्यास, संस्कृति विभाग, जनसंपर्क विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, पुरातत्व संचालनालय और कई विश्वविद्यालयों ने सहयोग किया।इस अवसर पर सांसद वीडी शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, अभिनेता अन्नू कपूर और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने चित्र और शिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया और नर्मदा पथ से जुड़े छायाकारों की तस्वीरों की सराहना की।

Advertisements