राजा की हत्या के लिए सोनम ने रखा था प्लान-बी: किलर फेल होते तो सेल्फी के बहाने देती धक्का..

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी और उसका साथ देने वाले राज कुशवाह और अन्य आरोपियों को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो सोनम ने पति राजा को मारने के लिए एक प्लान बी भी बना रखा था। राज कुशवाह के भेजे गए किलर उसे मार नहीं पाते तो सोनम ही राजा को मारने के लिए तैयार थी।

Advertisement

सोनम ये यह तय कर लिया था कि वह राजा को शिलांग में ही खत्म करके वापस जाएगी। ऐसे में अगर आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल उसे मार नहीं पाते तो सोनम राजा को सेल्फी लेने के बहाने ऊंचाई से नीचे धकेलने वाली थी।

इसके बाद वो इसे हादसा बताने वाली थी। फिर राज कुशवाह के साथ कहीं बाहर जाकर शिफ्ट होने वाली थी। वह ऐसे किसी ऊंचाई वाली जगह की तलाश में थी, जहां से राजा को धक्का दिया जा सके।

छह घंटे तक पटना के थाने में बैठी रही सोनम

सोनम छह घंटे पटना के फुलवारी शरीफ थाने में रही और पूरे समय चुप्पी साधे रखी। मेघालय पुलिस उसे गाजीपुर से गिरफ्तार कर सोमवार सुबह छह बजे कार से बक्सर होते फुलवारी शरीफ पहुंची। उसे थाने के अनुसंधान कक्ष में ले जाया गया। उसे नाश्ता और चाय दिया गया, लेकिन वह सिर्फ पानी पी रही थी।

11.35 बजे उसे पटना एयरपोर्ट ले जाया गया। शाम 3.55 बजे मेघालय पुलिस सोनम के साथ विमान से कोलकाता के लिए रवाना हो गई। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद मेघालय पुलिस टीम उसे सड़क मार्ग से रात दो बजे बक्सर के आदर्श नगर थाने पहुंची। बिहार पुलिस से एस्कार्ट मिलने के बाद बक्सर से सफर शुरू हुआ।

 

Advertisements