सोनभद्र: ओबरा में भाजयुमो का ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के लिए जोरदार अभियान, क्या है ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’?

सोनभद्र: ओबरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शुक्रवार को ओबरा के कॉन्वेंट तिराहे पर ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के समर्थन में एक जोरदार अभियान चलाया. भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

क्या है ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’

‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का मतलब है कि लोकसभा और सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं। वर्तमान में, ये चुनाव अलग-अलग समय पर होते हैं, जिससे बार-बार चुनाव कराने में काफी खर्च होता है और विकास कार्यों में बाधा आती है.

अभियान का उद्देश्य:

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाना। चुनावों पर होने वाले खर्च को कम करना। विकास कार्यों को गति देना। जनता का समर्थन जुटाना.

कार्यक्रम में प्रमुख बातें:

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के समर्थन में नारे लगाए.

जिला संयोजक संदीप सिंह ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा और विकास को गति मिलेगी।युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की।कई स्थानीय भाजपा के बडे़ कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

अभियान का महत्व:

‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का मुद्दा देश में लंबे समय से चर्चा में है। सरकार का मानना है कि इससे देश को कई फायदे होंगे, जबकि विपक्ष इसके खिलाफ है।भाजयुमो का यह अभियान इस मुद्दे पर जनमत जुटाने का एक प्रयास है.

Advertisements
Advertisement