Vayam Bharat

सपा नेता प्रतिपक्ष बोले- भगवान के नाम पर बीजेपी कर रही वसूली

 उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल बिहारी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी भगवान के दर्शन के नाम पर चंदा वसूलने का काम कर रही है।

Advertisement

मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

इटावा जिले में विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव आज सैफई में पहुंचे। यहां पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मंगेश यादव को लेकर कहा कि एनकाउंटर को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं पहले मंगेश यादव को प्रताड़ित किया गया फिर उसके बाद उनका एनकाउंटर कर दिया गया।इसके लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कार्रवाई हो और मंगेश यादव के परिवार के लोगों को न्याय मिले। आगे कहा कि विपक्ष को कमजोर करने का बीजेपी काम कर रही है। विपक्ष के नेताओं के ऊपर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं और उनको जेल तक पहुंचा जा रहा है जिससे विपक्ष कमजोर हो और भारतीय जनता पार्टी की मनमानी चल सके।

भगवान के नाम पर बीजेपी कर रही वसूली 

लाल बिहारी यादव ने कहा है कि भगवान राम के मंदिर के नाम पर भाजपा ने अरबो रुपए का चंदा वसूल है। इसके लिए इसमें घोटाला भी हुआ है क्योंकि भगवान राम के मंदिर में भी इन्होंने घोटाला किया है क्योंकि उसकी छत टपक रही है। साफ तौर पर नजर आ रहा है कि बीजेपी घोटाला कर रही है। यह लोग भगवान राम के नाम पर चुनाव तो लड़ते हैं लेकिन उनके नाम पर जनता को लूटने का काम करते हैं। आगे होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी सभी 10 की 10 सीटों पर चुनाव जीतेगी और भारतीय जनता पार्टी की विदाई करायेगी।

Advertisements