Vayam Bharat

प्रदेश भाजपा की ओर से तीसरी बार मोदी सरकार के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित, सभी पदाधिकारी रहे उपस्थित

रांची। राजधानी रांची के एक निजी रेस्टोरेंट में प्रदेश भाजपा की ओर से तीसरी बार मोदी सरकार के उपलक्ष्य में का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं यह कार्यक्रम एक प्रकार से लोकसभा चुनाव में हुए पार्टी के अच्छे प्रदर्शन और नव नियुक्त सांसदों का पार्टी की ओर से स्वागत आगामी विधानसभा चुनाव में इससे भी अधिक बेहतर प्रदर्शन हो सके इसके लिए सभी सम्मिलित रूप से एकत्रित हुए.

Advertisement

कार्यक्रम के उपरांत संवाददाताओं से रूबरू होते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, जिस प्रकार से लोकसभा के चुनाव में एनडीए गठबंधन को सीट मिली है. उसके लिए झारखंड के जनता को धन्यवाद और आभार, साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद.

Advertisements