कोरबा में मिली चार आंखों वाली विचित्र मछली: असामान्य मुंह देख हैरान हुए ग्रामीण…

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 4 आंखों वाली मछली देखने को मिली है। हरदी बाजार स्थित सराई सिंगार गांव में इस मछली के मिलने से हलचल मच गई। 30 जून को राधा सागर तालाब में स्थानीय निवासी भंगू निर्मलकर को नहाते समय यह विचित्र मछली मिली। इस मछली का मुंह असामान्य रूप से बड़ा है।

Advertisement

भंगू रात में मछली को अपने घर ले गए। अगली सुबह जैसे ही इस खबर का पता चला, आसपास के गांवों से लोग इसे देखने पहुंचने लगे। ग्रामीणों का मानना है कि यह कोई साधारण मछली नहीं है और इसमें दैवीय शक्तियां हैं।

मछली पालन विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मछली आमतौर पर एक्वेरियम में पाली जाती है। जब इसका आकार बड़ा हो जाता है, तब लोग इसे तालाब या नदी में छोड़ देते हैं। यह एक दुर्लभ प्रजाति है जो सामान्यतः प्राकृतिक जल स्रोतों में नहीं मिलती।

केमिकल पाए जाने की आशंका

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि कुछ मछली प्रजातियों में केमिकल पाए जाते हैं, जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए ऐसी मछलियों को खाने से बचना चाहिए।

ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए मछली को वापस तालाब में छोड़ दिया गया है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Advertisements