छत्तीसगढ़ के कुछ प्राइवेट एग्रीकल्चर और हार्टिकल्चर कॉलेजों में अब तक 25 फीसदी सीटें भी नहीं भर पाईं है। कॉलेजों में एडमिशन के लिए बच्चे ही नहीं मिल रहे हैं। ये हाल तब है, जब एडमिशन 12वीं के नंबर्स के आधार पर किए जा रहे हैं। दरअसल, शुरुआत की दो काउंसलिंग PAT यानी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के नंबर्स के आधार पर की गई।
लेकिन इस प्रक्रिया के तहत कॉलेजों को स्टूडेंट ही नहीं मिले। तब इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत ऑपरेशनल सरकारी, प्राइवेट एग्रीकल्चर और हार्टिकल्चर कॉलेजों में 12वीं के नंबर्स पर एडमिशन करने की छूट दी गई।
इसका असर ये हुआ कि सरकारी कॉलेजों की सीटें तो लगभग भर गई, लेकिन प्राइवेट कॉलेजों की सीटें अब भी खाली ही है।
प्राइवेट एग्रीकल्चर और हार्टिकल्चर कॉलेजों की ये है मौजूदा स्थिति
एग्रीकल्चर कॉलेज | खाली सीटें |
भारती कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, दुर्ग | 15 |
भोरमदेव कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर | 40+ |
छत्तीसगढ़ कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर भिलाई | 20 |
कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, रायगढ़ | 39 |
महामाया कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, धमतरी | 29 |
एमडीएस कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, अंबिकापुर | 26 |
श्रीराम कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, राजनांदगांव | 28+ |
वहीं हर हार्टिकल्चर कॉलेजों में 57 सीटें हैं। जहां स्थिति और खराब है..
दंतेश्वरी कॉलेज ऑफ हार्टिकल्चर, रायपुर | 50+ |
गायत्री कॉलेज ऑफ हार्टिकल्चर, धमतरी | 55+ |
केएल कॉलेज ऑफ हार्टिकल्चर, धमतरी | 43+ |
आरडी कॉलेज ऑफ हार्टिकल्चर, पेंड्रारोड | 52+ |
इंट्रेस्ट ही नहीं दिखा रहे बच्चे
एग्रीकल्चर कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के प्रत्येक चरण के अंत में कैटेगरी कन्वर्जन राउंड आयोजित किया गया। जिसमें रिक्त सीटों के आधार पर अभ्यर्थियों को उनका पसंदीदा कॉलेज चुनने का विकल्प दिया गया। इसके बाद भी बच्चे प्राइवेट एग्रीकल्चर कॉलेजों में प्रवेश लेने में इंट्रेस्ट नहीं दिखा रहे हैं।
बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी उपलब्ध नहीं होने पर खाली सीटों पर दूसरे प्रदेश के कैंडिडेट्स एडमिशन की की छूट दी गई। लेकिन अन्य राज्यों से भी बच्चे नहीं आ रहे हैं। इससे प्राइवेट कॉलेजों की चिंता बढ़ गई है।
एडमिशन अब भी जारी
सरकारी की स्थिति भी कुछ खास इस बार रही नहीं। दोनों विश्वविद्यालयों का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का एडमिशन एग्रीकल्चर और हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रमों में हो सके। हार्टिकल्चर कॉलेजों में 22 अगस्त कर प्रवेश होगा। वहीं एग्रीकल्चर कॉलाजों में भी फिर से एक बार एडमिशन प्रक्रिया शुरू की गई है।