Left Banner
Right Banner

सुल्तानपुर: आम सहमति से चुना जाएगा भाजपा जिलाध्यक्ष- जसवंत सैनी

सुल्तानपुर: भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत गुरुवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए 44 व प्रदेश परिषद सदस्य के लिए 18 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. जिला चुनाव पर्यवेक्षक जसवंत सिंह सैनी,औद्योगिक विकास एवं संसदीय राज्यमंत्री और जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी मानवेन्द्र सिंह की मौजूदगी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई.

दोपहर 12.00 बजे से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया 3 बजे तक चली, जिलाध्यक्ष पद चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश देखा गया,जिला चुनाव पर्यवेक्षक व औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा जिलाध्यक्ष पद पर वैचारिक पृष्ठभूमि से जुड़े समर्पित व दो बार सक्रिय सदस्य रहे 45 से 60 वर्ष तक के वरिष्ठ कार्यकर्ता को आमसहमति से चुना जाएंगा. इससे संगठनात्मक अनुशासन को मजबूती मिलेगी और योग्य,सक्रिय तथा समर्पित कार्यकताओं को नेतृत्व का अवसर मिलेगा. जिला चुनाव अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि, यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए नेतृत्व तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, उन्होंने कहा जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया उत्साह के साथ पूरी की गई.

आज जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी,सुमन सिंह,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,पूर्व जिला महामंत्री कृपाशंकर मिश्रा,शशीकांत पाण्डे,श्याम बहादुर पाण्डे, शिवाकांत मिश्रा,डॉ प्रीति प्रकाश,ज्ञान प्रकाश जायसवाल,संजय सोमवंशी,संदीप सिंह, रूपेश सिंह,घनश्याम चौहान, संजय त्रिलोकचन्दी सुनील वर्मा, आलोक आर्या,सुभाष चन्द्र,अजय जायसवाल,रणविजय सिंह,पूजा कसौधन,मनोज मौर्या,बबिता तिवारी,डॉ बलराम मिश्रा,व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी,एलके दूबे,अवधेश सिंह,इन्द्रदेव मिश्रा,विवेक सिंह विपिन समेत 5 दर्जन लोगों ने जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन किया.

Advertisements
Advertisement