Left Banner
Right Banner

सुल्तानपुर: गाय को दिया जाए राष्ट्रीय माता का दर्जा, इसीलिए खून से पत्र लिखकर जिलाधिकारी को सौंपा

सुल्तानपुर में कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया. संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने इस ज्ञापन को खून से लिखा और बताया कि हिंदू धर्म में गाय की पूजा की जाती है और इसे माता का दर्जा दिया जाता है।.गाय में सभी देवी-देवताओं का निवास माना जाता है, इसलिए लंबे समय से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की जा रही है.

सौरभ मिश्र ने कहा कि गाय के दूध को जीवन दायिनी औषधियों जैसा माना जाता है और भारतीय समाज में गाय के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था है. हालांकि, वर्तमान में गाय की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है, और इसे सड़कों पर भटकते हुए देखा जा रहा है. कटका क्लब सामाजिक संस्था ने सरकार से मांग की है कि गाय को संवैधानिक रूप से राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए.

इस मौके पर तुषार वर्मा ने भी गाय की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन आज यह सड़कों पर भटक रही हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो रही हैं. उन्होंने सरकार से गाय को संवैधानिक रूप से राष्ट्रमाता घोषित करने की अपील की.  इस कार्यक्रम में आशुतोष उपाध्याय, अर्पित राय, अनमोल, सरफराज आदि लोग भी उपस्थित थे.

 

 

 

 

 

Advertisements
Advertisement